Digital Hindi Blogs



November 29, 2019

रिश्ता.....

🌹🌸👌🍀🙏🌲💐🌿🌷🥀💐💐

✏रिश्ता बहुत गहरा हो या न हो
                      परन्तु भरोसा
              बहुत गहरा होना चाहिये..
                 गुरु वही श्रेष्ठ होता है
                   जिसकी प्रेरणा से
             किसी का चरित्र बदल जाये
              और मित्र वही श्रेष्ठ होता है
         जिसकी संगत से रंगत बदल जाये✍🏻

       🙏😊 Good morning🙏😊

November 28, 2019

इंतजार..

जिंदगी में किसी के इंतजार की तलब भी ज़रूरी है.

वरना ये वक़्त तो गुजरता है,पर कटता नहीं...!!
🌞🌹शुभ प्रभात🌹🌞

November 27, 2019

बातों की खुशबू

उनकी हर बात से महकती खुशबू
लगता है जैसे बहारेंं खिल उठी हों,
दिल जोरों से धडकने लगता है तब
जब आँखों मेंं ही रास्ता नजर आता हो।। 
रविंद्र 'रवि' कोष्टी

November 26, 2019

विश्वास...

इंसान जब हथेली की रेखाओं में
भविष्य ढूंढने  लगे,
तब समझ लेना कि,
उसकी बाजुओं में ताकत,
और
मन में विश्वास खत्म हो गया है..
    🙏🏻शुभ प्रभात🙏🏻

November 24, 2019

सदैव खुश रहें🌹😊

संपत्तियां, पैसा, उपलब्धियाँ, प्रतिष्ठा, सम्मान, पद... कुछ भी मायने नहीं रखता, अगर आप खुश़ नहीं हैं... 😊

इस जिंदगी की सबसे पहली जरूरत है...
आपका ख़ुश रहना !!! 😊

🌹😊
सदैव खुश रहें

सुप्रभात🙏

ठंड...

एक ठण्ड विदेशों में पड़ती है,.!

लोग गोरे हो जाते हैं...!

.

.

और एक ठण्ड हमारे यहाँ पड़ती है,.!

गाल और होंठ फट जाते हैं.!😝🤣

😝😝😝😆😆😆😅😅

November 22, 2019

नोंकझोक...


पत्नी ने मुझसे कहा कि मेरे भाई से भी खाने के लिये पुछ लो..!

मैंने पुछा :- साले साहब खाना खा के आये हो या जा के खाओगे..!
😝😆😆🤣

नजर और नसीब

✍🏻 नजर और नसीब का
             कुछ ऐसा इतेफाक है
                   की
      नजर को अक्सर वही
       चीज पसंद आती है 
     जो नसीब में नही होती
                   और
      नसीब में लिखी चीज
 अक्सर नजर नहीं आती है       

 🙏 सुप्रभात🙏
व्हाट्सएप मेसेज

खुशियाँ

🌻🌼🌞🌞🌼🌻
🙏🙏 सुप्रभात 🙏

खुशियाँ बटोरते बटोरते उम्र गुजर गई 
लेकिन खुश न हो सके... 

एक दिन अहसास हुआ कि 
खुश तो वे लोग हैं 
जो खुशियाँ बाँट रहे हैं।

🙏 सुप्रभात🙏🙏
🌻🌼🌞🌞🌼🌻
(व्हाट्सएप पर प्राप्त संदेश  )

November 21, 2019

दर्द....

दर्द कितने छिपाए रखोगे सीने मे
बस सीना खोल के बोल दो
कुछ माहौल बन जाए।
मौत आ भी जाए अगर चुपके से
दर्द ऐ दास्ताँ सुन
दर्द से वो भी अपनी ही जगह जम जाए।।
रविंद्र "रवि" कोष्टी

November 19, 2019

बेहतरीन जिंदगी...

जिदंगी " बेहतर "
    तब होती है.
    जब आप खुश होते है

लेकिन

जिंदगी "बेहतरीन" तब होती है .
  जब आपकी वजह से
           लोग खुश होते है.
          शुभ प्रभात

November 18, 2019

घर......!🌹

"व्यवहार" घर का शुभ कलश है।
और "इंसानियत" घर की "तिजोरी"।

"मधुर वाणी" घर की "धन-दौलत" है।
और "शांति" घर की "महालक्ष्मी"।

"पैसा" घर का "मेहमान" है।
और "एकता" घर की "ममता।

"व्यवस्था" घर की "शोभा" है
और समाधान "सच्चा सुख"।
    🌹 प्रातःवंदन!🌹

November 17, 2019

दौलत.....

(कवि:अज्ञात। व्हाट्सएप संदेश  )
वो कागज की दौलत ही क्या
           जो पानी से गल जाये और
             आग से जल जाये

         दौलत तो दुआओ की होती हैं
            न पानी से गलती हैं
              न आग से जलती हैं...                                                                                                    
         आनंद लूट ले बन्दे,
           प्रभु की बन्दगी का।
             ना जाने कब छूट जाये,
               साथ जिन्दगी का।।
     
"ईश्वर से मेरी एक ही प्रार्थना है..
"महंगी घड़ी" सबको दे देना !
         लेकिन.....
"मुश्किल घड़ी" किसी को न  देना
🍁🍁🍁🙏सुप्रभात 🍁🍁🍁🙏
        🌻 आपका दिन मंगलमय हो🌻

November 15, 2019

"जिंदगी" की सांसे!🌹

(व्हाट्सएपपर प्राप्त यह कविता. कवी कौन है मालूम नही. मन को भा गयी. सो शेअर कर रहा हुँ  )

जब  तक  चलेगी "जिंदगी" की सांसे
कहीं  प्यार  कहीं "टकराव" मिलेगा !!
कहीं  बनेंगे  संबंध  "अंतर्मन" से  तो
कहीं "आत्मीयता" का अभाव मिलेगा 

कहीं  मिलेगी  जिंदगी में "प्रशंसा" तो
कहीं नाराजगियों का "बहाव" मिलेगा 
कहीं  मिलेगी सच्चे मन से "दुआ" तो
कहीं  भावनाओं में "दुर्भाव" मिलेगा !!

कहीं बनेंगे पराए "रिश्तें" भी अपने तो
कहीं अपनों से ही "खिंचाव" मिलेगा !!
कहीं  होगी  "खुशामदें" चेहरे  पर तो
कहीं पीठ पे बुराई का "घाव" मिलेगा !!

तू  चलाचल  राही अपने "कर्मपथ" पे
जैसा तेरा भाव वैसा "प्रभाव" मिलेगा !!
रख स्वभाव में शुद्धता का "स्पर्श" तू
अवश्य  जिंदगी का "पड़ाव" मिलेगा !!🌹

November 11, 2019

जिंदगी२

कभी कभी उदासी की
           आग हैं जिंदगी
     कभी कभी खुशियों का
           बाग हैं जिंदगी
     हंसता  और  रुलाता
            राग  हैं जिंदगी
   कड़वे और मीठे अनुभवों
        शंका स्वाद हैं जिंदगी
            पर अंत मे तो
                 अपने
     किये   हुए   कर्मो   का
        हिसाब है जिंदगी
         🙏सुप्रभात🙏
( कवी:-अज्ञात, व्हाट्सएपपर प्राप्त संदेश )

November 10, 2019

जिंदगी.....

दोस्त , किताब , रास्ता , और सोच!
ये चारों  जीवन में सही मिलें तो,
ज़िंदगी "निख़र".... जाती है .
वरना "बिख़र" ज़ाती है ...
        शुभ प्रभात...

November 8, 2019

ख्वाब...

जब नासमझ थे,
तो ख्वाब हमारी
मुट्ठी में बंद थे,
  
समझ आयी तो,
ख्वाबों ने हमें
मुट्ठी में बंद कर लिया,,,!

🙏   सुप्रभात   🙏

🌹आपका दिंन मंगलमय हो

November 7, 2019

तजुर्बा...💐💐

वक्त बदलता नहीं, इंसान बदल जाते है,
बंद आँखों से तो अंधेरे ही नजर आते है
हर तजुर्बा होता है खेल अपनी नजरों का,
रेल की खिड़की से देखो,
तो पेड़ भी दौड़ते नजर आते है...

         💐🙏शुभ प्रभात🙏💐

November 4, 2019

💐बड़े दिन हो गए 💐

👌🏻👌🏻 बड़े दिन हो गए 👌🏻👌🏻

दोस्तों, पुराने वो बचन के दिनो की यादे हमेशा बुढापे मे भी सताती  है। अब सब कुछ है फिर भी वे दिन भुलाये नही भुलते. व्हाट्सएप पर इस बारे मे एक कविता किसी ने शेअर की थी। मन को भा गयी इसलिए यहाँ शेअर कर रहा हुँ।

इतने channels होने पर भी 
लगता है कुछ नहीं देखा 
चित्रहार देखने की इंतज़ार को 
बड़े दिन हो गए...!

अब ढेर सारे संगीत के माध्यम
फिर भी वो बिनाका गीत माला सुने 
बड़े दिन हो गए।

अब सुबह नाश्ते के लिए टेबल पर बहुत सारे आइटम,
सुबह चाय के साथ बासी पराठे खाये,
बड़े दिन हो गए।

अब 2 रोटी खाकर चिंता कि वजन न बढ़ जाये
वो स्कूल से लौटकर 5-5 रोटी खाये 
बड़े दिन हो गए.....।

ये बारिशें आजकल
रेनकोट में सूख जाती हैं... 
सड़कों पर छपाके उड़ाए 
बड़े दिन हो गए... ।

दोपहर से गायब होकर शाम देर से मिट्टी में सने हुए घर आना,
और वो माँ के दो थप्पड़ खाये,
बड़े दिन हो गए..।

अब सारे काम सोच समझ कर करता हूँ ज़िन्दगी में.... 
वो पहली गेंद पर बढ़कर छक्का लगाये 
बड़े दिन हो गए...।

वो ढ़ाई नंबर का क्वेश्चन पुतलियों में समझाना... 
किसी दोस्त  को नक़ल कराये 
बड़े दिन हो गए.... ।

जो कहना है
फेसबुक पर डाल देता हूँ.... 
किसी को चुपके से चिट्ठी पकड़ाए 
बड़े दिन हो गए.... ।

बड़ा होने का शौक भी
बड़ा था बचपन में.... 
काला चूरन मुंह में तम्बाकू सा दबाये 
बड़े दिन हो गए.... ।

आजकल खाने में मुझे
कुछ भी नापसंद नहीं.... 
वो मम्मी वाला अचार खाए
बड़े दिन हो गए.... ।

सुबह के सारे काम
अब रात में ही कर लेता हूँ.... 
सफ़ेद जूतों पर चाक लगाए 
बड़े दिन हो गए..... ।

लोग कहते हैं
अगला बड़ा सलीकेदार है.... 
दोस्त के झगड़े को अपनी लड़ाई बनाये
बड़े दिन हो गए..... ।

वो साइकल की सवारी
और ऑडी सा टशन... 
डंडा पकड़ कर कैंची चलाये
बड़े दिन हो गए.... ।

किसी इतवार खाली हो तो
आ जाना पुराने अड्डे पर... 
दोस्तों को दिल के शिकवे सुनाये 
बड़े दिन हो गए..........।
(कवी: अज्ञात )

November 3, 2019

ईश्वर का वास..

व्हाट्सएप ग्रुपसे प्राप्त एक बेहतरिन संदेश शेअर कर रहा हुँ दोस्तों.

एक सन्यासी घूमते-फिरते एक दुकान पर आये, दुकान मे अनेक छोटे-बड़े डिब्बे थे, सन्यासी के मन में जिज्ञासा उतपन्न हुई,  एक डिब्बे की ओर इशारा करते हुए सन्यासी ने दुकानदार से पूछा, इसमे क्या है ? दुकानदारने कहा - इसमे नमक है ! सन्यासी ने फिर पूछा, इसके पास वाले मे क्या है ? दुकानदार ने कहा, इसमे हल्दी है ! इसी प्रकार सन्यासी पूछ्ते गए और दुकानदार बतलाता रहा, अंत मे पीछे रखे डिब्बे का नंबर आया, सन्यासी ने पूछा उस अंतिम डिब्बे मे क्या है? दुकानदार बोला, उसमे श्रीकृष्ण है ! सन्यासी ने हैरान होते हुये पूछा श्रीकृष्ण ?? भला यह श्रीकृष्ण  किस वस्तु का नाम है भाई?? मैंने तो इस नाम के किसी समान के बारे में कभी नहीं सुना।  दुकानदार सन्यासी के भोलेपन पर हंस कर बोला - महात्मन ! और डिब्बों मे तो भिन्न-भिन्न वस्तुएं हैं, पर यह डिब्बा खाली है, हम खाली को खाली नही कहकर श्रीकृष्ण  कहते हैं !*
*संन्यासी की आंखें खुली की खुली रह गई !* 
*जिस बात के लिये मैं दर दर भटक रहा था, वो बात मुझे आज एक व्यपारी से समझ आ रही है। वो सन्यासी उस छोटे से किराने के दुकानदार के चरणों में गिर पड़ा ,,, ओह, तो खाली मे श्रीकृष्ण रहता है ! सत्य है भाई भरे हुए में श्रीकृष्ण  को स्थान कहाँ ? (काम, क्रोध,लोभ,मोह, लालच, अभिमान,ईर्ष्या, द्वेष और भली- बुरी, सुख दुख, की बातों से जब दिल-दिमाग भरा रहेगा तो उसमें ईश्वर का वास कैसे होगा ? श्रीकृष्ण  यानी ईश्वर तो खाली याने साफ-सुथरे मन मे ही निवास करता है ! एक छोटी सी दुकान वाले ने सन्यासी को बहुत बड़ी बात समझा दी थी! आज सन्यासी अपने आनंद में था।* 
*जय श्री कृष्ण*
😊😊🙏😊😊

November 2, 2019

अच्छा वक्त

अच्छा वक़्त सिर्फ उसीका  होता है,​.
जो कभी किसी का बुरा नहीं सोचते !!​
सुख दुख तो अतिथि है,​.
  ​बारी बारी से आयेंगे चले जायेंगे..​
​यदि वो नहीं आयेंगे तो हम​
        अनुभव कहां से लायेंगे।​🌹

October 29, 2019

ज़रा अदब से......

ज़रा अदब से उठाना इन बुझे दियों को....

इन्होंने कल रात सबको रोशनी दी थी.....

किसी को जला कर खुश होना अलग बात है,

इन्होंने खुद को जला कर रोशनी की थी.....
( व्हाट्सएपसे प्राप्त कविता. अच्छी लगी सो शेअर की।)

October 28, 2019

जिंदगी...

बाहर रिश्तों का "मेला" है..भीतर हर शख्स "अकेला" है..
यही जिंदगी का "झमेला" है..!!

                  🙏स्नेह वंदन🙏
                   🌹सुप्रभात🌹

बचपन की दिवाली

बचपन की दिवाली पर गुलजार साहब की लिखी यह पुरानी कविता है।।

अब चूने में नील मिलाकर
पुताई का जमाना नहीं रहा। चवन्नी, अठन्नी का जमाना
भी नहीं रहा।
फिर भी यह कविता आप सब के लिए पेश है--

हफ्तों पहले से साफ़-सफाई में जुट जाते हैं,
चूने के कनिस्तर में थोड़ी नील मिलाते हैं,
अलमारी खिसका खोयी चीज़ वापस पाते हैं,
दोछत्ती का कबाड़ बेच कुछ पैसे कमाते हैं,
चलो इस दफ़े दिवाली घर पे मनाते हैं ...

दौड़-भाग के घर का हर सामान लाते हैं,
चवन्नी-अठन्नी पटाखों के लिए बचाते हैं,
सजी बाज़ार की रौनक देखने जाते हैं,
सिर्फ दाम पूछने के लिए चीजों को उठाते हैं,
चलो इस दफ़े दिवाली घर पे मनाते हैं ...

बिजली की झालर छत से लटकाते हैं,
कुछ में मास्टर बल्ब भी लगाते हैं,
टेस्टर लिए पूरे इलेक्ट्रीशियन बन जाते हैं,
दो-चार बिजली के झटके भी खाते हैं,
चलो इस दफ़े दिवाली घर पे मनाते हैं ...

दूर थोक की दुकान से पटाखे लाते है,
मुर्गा ब्रांड हर पैकेट में खोजते जाते है,
दो दिन तक उन्हें छत की धूप में सुखाते हैं,
चलो इस दफ़े दिवाली घर पे मनाते हैं ...

धनतेरस के दिन कटोरदान लाते है,
छत के जंगले से कंडील लटकाते हैं,
मिठाई के ऊपर लगे काजू-बादाम खाते हैं,
प्रसाद की थाली पड़ोस में देने जाते हैं,
चलो इस दफ़े दिवाली घर पे मनाते हैं
बूढ़े माँ-बाप का एकाकीपन मिटाते हैं,
वहीं पुरानी रौनक फिर से लाते हैं,
सामान से नहीं, समय देकर सम्मान जताते हैं,
उनके पुराने सुने किस्से फिर से सुनते जाते हैं,
चलो इस दफ़े दिवाली घर पे मनाते हैं ...🙏

October 27, 2019

दिपावली की शुभकामनाएँ

एक दिया ऐसा भी हो , जो
आपके भीतर तक प्रकाश करे ,

एक दिया मृतप्राय जीवन में ,
फिर आकर कुछ श्वास भरे |

एक दिया सादा हो इतना ,
जैसे साधु संत का जीवन ,

एक दिया इतना सुन्दर हो ,
जैसे देवों का उपवन |

एक दिया जो भेद मिटाए ,
क्या तेरा क्या मेरा है ,

एक दिया जो याद दिलाये ,
हर रात के बाद सवेरा है |

एक दिया उनकी खातिर हो ,
जिनके घर में नहीं है दिया ,

एक दिया उन बेचारों का ,
जिनको घर ही दिया नहीं |

एक दिया सीमा के रक्षक ,
अपने वीर जवानों का ,

एक दिया मानवता-रक्षक ,
चंद बचे इंसानों का |

एक दिया विश्वास दे उनको ,
जिनकी हिम्मत टूट गयी ,

एक दिया उस राह में भी हो ,
जो कल पीछे छूट गयी |

एक दिया जो अंधकार का ,
जड़ के साथ विनाश करे ,

एक दिया ऐसा भी हो , जो
भीतर तक प्रकाश करे ||
एक दिया ऐसा भी हो जो
हर सांसारिक अन्धकार दुर करें।

आप सभी को और आपके परिवार के सभी सदस्यों को दीपावली की ढेरों बधाई एवं  शुभकामनाएं💐👏🏻
आप सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और समृद्ध बने।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

October 26, 2019

दीपावली महोत्सव

🙏 🙏 🙏🙏🙏दीपावली महोत्सव के लिये सभी वरिष्ठजनों को विनम्र अभिवादन, हम उम्र सुजनों एवं सहयोगियों को शुभेच्छा एवं सभी सुहृदों के लिये शुभ आशीष.🙏🙏🙏

आप सभी अपने परिवार सहित खुश रहें, स्वस्थ रहें और समृद्ध रहे ।

*******🍀☘🌹☘🍀********

October 22, 2019

अच्छा वक़्त ...

अच्छा वक़्त सिर्फ उसीका  होता है,​.
जो कभी किसी का बुरा नहीं सोचते !!​
सुख दुख तो अतिथि है,​.
बारी बारी से आयेंगे चले जायेंगे..​
यदि वो नहीं आयेंगे तो हम​
       अनुभव कहां से लायेंगे।​
    
                🌹शुभप्रभात🌹

October 20, 2019

रिश्ते🌼

एक लाज़वाब बात जो एक पेड़ ने कही...

🌼हर रोज़ गिरते हैं "पत्ते मेरे"🌼

🌼फिर भी हवाओं से बदलते नहीं रिश्ते मेरे...🌼

🌼🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏🌼

October 19, 2019

मन की शांति

दुनिया में सबसे
अनमोल मन की शांति है
जो ना बिकती है
न खरीदी जा सकती है
मन अशांत हो तो
महंगी से महंगी चीज
से भी शांत नहीं होता⭐

🌸🌸🌸सुप्रभात🌸🌸🌸

October 16, 2019

शुभ प्रभातम्

"दूरियों" का ग़म नहीं अगर......
         "फ़ासले" दिल में न हो,

"नजदीकियाँ"बेकार हैं......
     अगर जगह दिल में ना हो..!!

🌷🙏🏻सुप्रभात🙏🏻🌷

October 15, 2019

वक्त" और "दौलत"

☘🌹॥सुप्रभात्-पुष्प॥🌹☘

🕉"वक्त" और "दौलत"
  के बीच का सबसे बड़ा अंतर...
              
आपको हर "वक्त" पता होता है
आपके पास कितनी "दौलत" है,

लेकिन आप कितनी भी "दौलत"
खर्च करके यह नही जान सकते  
आपके पास कितना ‘‘वक्त"है !!

जिंदगी.....

दोस्त , किताब , रास्ता , और सोच!
ये चारों  जीवन में सही मिलें तो,
ज़िंदगी "निख़र".... जाती है .
वरना "बिख़र" ज़ाती है ...

  🌹🌹शुभ प्रभात🌹🌹

October 14, 2019

खुशी.....🙂


(व्हाट्सएप पर प्राप्त एक कविता. अच्छी लगी सोचा शेअर कर दु।)

बहुत दिन बाद
पकड़ में आई...
थोड़ी सी खुशी...
तो पूछा ?

कहाँ रहती हो आजकल.... ?
ज्यादा मिलती नहीं..?

"यही तो हूँ"
जवाब मिला।

बहुत भाव
खाती हो खुशी ?..
कुछ सीखो
अपनी बहन से...
हर दूसरे दिन आती है
हमसे मिलने..  "परेशानी"।

आती तो मैं भी हूं...
पर आप ध्यान नही देते।

"अच्छा"...?

शिकायत होंठो पे थी कि.....
उसने टोक दिया बीच में.

मैं रहती हूँ..…
कभी आपकी बच्चे की
किलकारियो में,

कभी
रास्ते मे मिल जाती हूँ ..
एक दोस्त के रूप में,

कभी ...
एक अच्छी फिल्म
देखने में,

कभी...
गुम कर मिली हुई
किसी चीज़ में,

कभी...
घरवालों की परवाह में,

कभी ...
मानसून की
पहली बारिश में,

कभी...
कोई गाना सुनने में,

दरअसल...
थोड़ा थोड़ा
बाँट देती हूँ,
खुद को
छोटे छोटे पलों में....
उनके अहसासों में।
     
लगता है
चश्मे का नंबर
बढ़ गया है आपका...!
सिर्फ बड़ी चीज़ो में ही
ढूंढते हो मुझे.....!!!

खैर...
अब तो पता मालूम
हो गया ना मेरा...?
ढूंढ लेना मुझे
आसानी से अब
छोटी छोटी बातों में..."🙂

शब्द...

जब मन खराब हो
तब बुरे शब्द ना बोलें,
क्योंकि.
खराब मन को
बदलने के मौके बहुत मिल जायेंगे
लेकिन शब्दों को बदलने के मौके फिर नहीं मिलेंगे

       💐सुप्रभात 💐

🙏जय गणेश जय जय गणेश🙏

October 13, 2019

मन की शांती...

दुनिया में सबसे अनमोल
मन की शांति है
जो ना बिकती है
न खरीदी जा सकती है
मन अशांत हो तो
महंगी से महंगी चीज से
भी शांत नहीं होता

🌸🌸🌸सुप्रभात🌸🌸🌸

जिंदगी का सफर..

अपने हौसलों को ये
खबर करते रहो...

ज़िंदगी मंज़िल नहीं,
सफर है, करते रहो....!!!!

       👍सुप्रभात 👍

शब्द और मुस्कराहट

अगर किसी परिस्थिति के लिए
हमारे पास सही शब्द नहीं हैं,
तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये..
          "शब्द "
उलझा सकते हैं पर
      "मुस्कराहट "
हमेशा काम कर जाती है

    ##शुभप्रभात##

October 12, 2019

ऐ सांसों

ऐ सांसों जरा आहिस्ता चलों
अब बुढापा आ गया है इस आंगन में।१।
धडकनों तुम भी थोडा सुस्ताना सिखों सफेदी से उजियारा छा गया है इस आंगन मे।२।

रविंद्र "रवि" कोष्टी

October 6, 2019

ऐ जिंदगी चल ऊठ.....

तू न थक ऐ जिंदगी,
अभी बहुत दूर तलक जाना है हमें,
तू ही तो है अकेली मेरी हमसफर
चल ऊठ ऐ जिंदगी
इतनी जल्दी थकना नही है हमें।।
तू भी थक जाएगी मेरे जैसी
तो मेरा हौसला अफजाई
कौन करेगा??
मुझे सहारा दे
इस ढलती उम्र मे
कौन है जो ले चलेगा
मेरी उंगली थाम
मुझे उस मंजिल तक
जहाँ तलक होता है
सबका सफर
ऐ जिंदगी
उसके बाद तो तूम भी
बेवफाई करने से नही
कतराओगी
अपना मुँह फेर
आँखे चुरा
मुझे अकेला छोड
चल दोगी
जैसा सब के साथ करती हो
ऐ जिंदगी!!!!

रविंद्र "रवि" कोष्टी

September 21, 2019

दिल....

ख्वाबों मे लगाई थी
आग उनकी यादों को,
जाग गये तो अपने ही
दिल को जलते पाया हमने।
"रविंद्र 'रवी' कोष्टी"

September 14, 2019

गड़बड़ कहाँ हुई ..

गड़बड़ कहाँ हुई ..

दोस्तों, व्हाट्सएप ग्रुप में प्राप्त एक अच्छा संदेश यहाँ शेअर करना चाहता हुँ।

       एक बहुत ब्रिलियंट लड़का था। सारी जिंदगी फर्स्ट आया। साइंस में हमेशा 100% स्कोर किया। अब ऐसे लड़के आम तौर पर इंजिनियर बनने चले जाते हैं, सो उसका भी सिलेक्शन IIT चेन्नई में हो गया। वहां से B Tech किया और वहां से आगे पढने अमेरिका चला गया और यूनिवर्सिटी ऑफ़ केलिफ़ोर्निया से MBA किया।

अब इतना पढने के बाद तो वहां अच्छी नौकरी मिल ही जाती है। उसने वहां भी हमेशा टॉप ही किया। वहीं नौकरी करने लगा।  5बेडरूम का घर  उसके पास। शादी यहाँ चेन्नई की ही एक बेहद खूबसूरत लड़की से हुई।

एक आदमी और क्या मांग सकता है अपने जीवन में ? पढ़ लिख के इंजिनियर बन गए, अमेरिका में सेटल हो गए, मोटी तनख्वाह की नौकरी, बीवी बच्चे, सुख ही सुख।

लेकिन दुर्भाग्य वश आज से चार साल पहले उसने वहीं अमेरिका में, सपरिवार आत्महत्या कर ली.अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली। What went wrong? आखिर ऐसा क्या हुआ, गड़बड़ कहाँ हुई।

ये कदम उठाने से पहले उसने बाकायदा अपनी wife से discuss किया,फिर एक लम्बा suicide नोट लिखा और उसमें बाकायदा अपने इस कदम को justify किया और यहाँ तक लिखा कि यही सबसे श्रेष्ठ रास्ता था इन परिस्थितयों में। उनके इस केस को और उस suicide नोट को California Institute of Clinical Psychology ने ‘What went wrong'? जानने के लिए study किया।पहले कारण क्या था, suicide नोट से और मित्रों से पता किया। अमेरिका की आर्थिक मंदी में उसकी नौकरी चली गयी। बहुत दिन खाली बैठे रहे। नौकरियां ढूंढते रहे। फिर अपनी तनख्वाह कम करते गए और फिर भी जब नौकरी न मिली, मकान की किश्त जब टूट गयी, तो सड़क पर आने की नौबत आ गयी। कुछ दिन किसी पेट्रोल पम्प पर तेल भरा बताते हैं। साल भर ये सब बर्दाश्त किया और फिर पति पत्नी ने अंत में ख़ुदकुशी कर ली. इस case study को ऐसे conclude किया है experts ने :This man was programmed for success but he was not trained, how to handle failure.यह व्यक्ति सफलता के लिए तो तैयार था,पर इसे जीवन में ये नहीं सिखाया गया कि असफलता का सामना कैसे किया जाए। अब उसके जीवन पर शुरू से नज़र डालते हैं। पढने में बहुत तेज़ था, हमेशा फर्स्ट ही आया। ऐसे बहुत से Parents को मैं जानता हूँ जो यही चाहते हैं कि बस उनका बच्चा हमेशा फर्स्ट ही आये, कोई गलती न हो उस से। गलती करना तो यूँ मानो कोई बहुत बड़ा पाप कर दिया और इसके लिए वो सब कुछ करते हैं, हमेशा फर्स्ट आने के लिए। फिर ऐसे बच्चे चूंकि पढ़ाकू कुछ ज्यादा होते हैं सो खेल कूद, घूमना फिरना, लड़ाई झगडा, मार पीट, ऐसे पंगों का मौका कम मिलता है बेचारों को, 12th कर के निकले तो इंजीनियरिंग कॉलेज का बोझ लद गया बेचारे पर, वहां से निकले तो MBA और अभी पढ़ ही रहे थे की मोटी तनख्वाह की नौकरी। अब मोटी तनख्वाह तो बड़ी जिम्मेवारी, यानी बड़े बड़े targets कमबख्त ये दुनिया, बड़ी कठोर है और ये ज़िदगी,अलग से इम्तहान लेती है। आपकी कॉलेज की डिग्री और मार्कशीट से कोई मतलब नहीं उसे। वहां कितने नंबर लिए कोई फर्क नहीं पड़ता। ये ज़िदगी अपना अलग question paper सेट करती है। और सवाल, सब out ऑफ़ syllabus होते हैं, टेढ़े मेढ़े, ऊट पटाँग और रोज़ इम्तहान लेती है। कोई डेट sheet नहीं।एक अंग्रेजी उपन्यास में एक किस्सा पढ़ा था। एक मेमना अपनी माँ से दूर निकल गया। आगे जा कर पहले तो भैंसों के झुण्ड से घिर गया। उनके पैरों तले कुचले जाने से बचा किसी तरह। अभी थोडा ही आगे बढ़ा था कि एक सियार उसकी तरफ झपटा। किसी तरह झाड़ियों में घुस के जान बचाई तो सामने से भेड़िये आते दिखे। बहुत देर वहीं झाड़ियों में दुबका रहा, किसी तरह माँ के पास वापस पहुंचा तो बोला, माँ, वहां तो बहुत खतरनाक जंगल है इस खतरनाक जंगल में जिंदा बचे रहने की ट्रेनिंग बच्चों को अवश्य दीजिये।
विशेष -बच्चों को बस किताबी कीडा मत बनाईये, बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक, समाजिक व संस्कार भी देना जरूरी है, हर परिस्थिति को ख़ुशी ख़ुशी धैर्य के साथ झेलने की क्षमता और उससे उबरने का ज्ञान और विवेक बच्चों में होना ज़रूरी है।
Don't  make them machine with brain rather humans with emotions and feelings 

बच्चे हमारे है, जान से प्यारे है।

August 4, 2019

माँ की ममता...

अपने पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने अपनी माँ को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया और कभी कभार उनसे मिलने चला जाता था ।

  एक शाम उसे वृद्धाश्रम से फ़ोन आया कि तुम्हारी माता जी की तबियत बहुत ख़राब है, एक बार आकर मिल लो ।
 
    पुत्र वहाँ गया तो उसने देखा कि माँ कि हालत बहुत गंभीर और मरणासन्न है ।

   उसने पूछा :- माँ मैं आपके लिये क्या कर सकता हूँ ?

  माँ ने जवाब दिया :- कृपा करके वृद्धाश्रम में पंखे लगवा दे यहाँ एक भी नहीं है
    और हाँ एक फ्रिज भी रखना देना ताकि खाना ख़राब ना हो क्योंकि कई बार मुझे बिना खाए ही सोना पड़ा ।
  पुत्र ने आश्चर्यचकित होकर पूछा :- माँ, आपको यहाँ इतना समय हो गया आपने कभी शिकायत नहीं करी, अब जब आपके जीवन का कुछ ही समय बचा है तब आप मुझे यह सब बता रही हो ।क्यों ?

  माँ ने जवाब दिया :- ठीक है बेटा, मैंने तो गर्मी, भूख और दर्द सब बर्दाश्त तर लिया, लेकिन.......
    जब तुम्हारी औलाद तुम्हें यहाँ भेजेगी तो मुझे डर है कि तुम ये सब सह नहीं पाओगे

   शानदार, अतुलनीय और आगे भेजने लायक.

July 31, 2019

सादगी

उनकी सादगी के क्या कहने?
बगियाँ मे सैर करती है
तो फुल भी शरमा जाते है.

July 30, 2019

उलझनें

कुछ उलझनें
वक्त के साथ हल हो जाती है,
उन्हे वही छोड देना ही
ठिक होता है
सुलझने के लिए।

July 20, 2019

अपोलो 11

दोस्तों, विज्ञान जगत में आज का दिन बहुत खास माना जाता है। 50 साल पहले 20 जुलाई 1969 को अमेरिका का अपोलो 11 यह अंतरिक्ष यान पहलीबार चांद्रभुमी पर मानव लेकर उतरा था।
चांद्रभूमी पर पहला कदम रखनेवाला मानव था निल आर्मस्ट्राँग और दुसरे का नाम था एडविन ऑल्ड्रिन. 
यह एक ऐतिहासिक दिन था।

June 16, 2019

जिंदगी का एक और दिन.....

देखा,
जिंदगी का एक और दिन गुजर गया
इतिहास मे खुद को समाने के लिए,
तब
आज को याद आया
कुछ तो रह गया है कल का कर गुजरने के लिए
पर, आज सोचता रहा अब कर लेता हुँ
लेकिन आलस ने उसे रोक दिया और
छोड दिया कल करने के लिए
लेकिन नाकाम आज, आज भी न कर सका कल का बचा काम
और देखते ही देखते
जिंदगी का एक और दिन गुजर गया
इतिहास मे खुद को समाने के लिए।

June 10, 2019

उम्र गुजर जाती है.....

उम्र गुजर जाती है
सवालों को जवाबों
तक ले जाने के लिए,
या फिर ठहर जाते है वो
रुह को खामोशी में जलाने के लिए ।१।
(क्रमशः)
(दोस्तों ये मैने नहीं मेरी बेटी ने लिखी है)

June 1, 2019

जन्मदिवस.....

60 के दशक तक जिन लोगों ने जन्म लिया है उनकी जन्म तारीख तकरिबन 1 जून ही है। ऐसा मैने अपने जीवनकाल मे अनुभव किया है। इसका कारण है अपने देश मे उस समय तक पढाई को उतना महत्त्व नही था। माता पिता पढेलिखे न होने से बच्चों के जनम दिन कोई याद नही रखता था।
जब बच्चों का पाठशाला मे प्रवेश करवाने पहुँचते थे तब शिक्षक जनम तारिख पुछते तो  याद की जाती थी जन्म के पहले या बाद मे घटित घटनाएँ।
वो भुकंप आया था उसके एक महिने बाद ये पैदा हुआ था। या बहुत बडा अकाल पडा था उस समय ये 2 माह का था। बस इन्ही घटनाओं के आधार पर जनम दिन निश्चित हुआ करते थे।
जिन बच्चों के माता पिता कुछ पढे हुए होते वे कही लिखकर रखते या अस्पताल से प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेते थे।
हाँ उन दिनो दाई माँ को ही बुलाया करते थे अस्पताल तो बहुत कम लोग जाते थे।
इनमे से एक बच्चा मै हुँ।
आज एक जून जो सार्वजनिक जन्म दिन भी कहलाता है।
पाठशाला मे प्रवेश करते समय पिताजी को याद नही था इसलिए एक जून लिखी गयी।

April 27, 2019

ये तेरा घर ये मेरा घर

कुछ साल पहले किसी ने एक अलौकिक शहर बसाया. नाम रखा फेसबुक. धीरे धीरे लोग वहाँ अपना डेरा जमाने लगे. फिर अपना घर ही बना लिया। देखते ही देखते करोडों लोगों ने वहाँ अपने घर बना लिए।

फिर एक और शख्स आए और उस दुनिया का नाम रखा व्हाट्सएप। लोगों ने यहाँ भी अपना डेरा लगाना शुरु किया।  देखते ही देखते इस दुनिया ने भी अपना विहंगम रुप दिखा दिया।

फिर कोई आया जिसने इंस्टाग्राम नामक दुनिया बसाना शुरु किया। यहाँ भी लोगों ने घर बनाने शुरु किये।

इस तरह लोग आते गये नयी दुनिया बसाते गये।
अब हर किसी ने अपना घर हर नयी दुनिया में बना लिया है। कभी इस घर कभी उस घर घुमना सबकी दिनचर्या बन गयी।
और कहने लगे ये मेरा घर ये तेरा घर।

April 19, 2019

तब और अब

पहले परिवार बडे हुआ करते थे
और घर छोटे ।
अब परिवार छोटे होते है
और घर बडे।

April 16, 2019

बुढापा...

उलझी हुई जिंदगी को
सुलझाते सुलझाते ही
कब बुढापा आ बरपा 
हमें पता ही न चला।

दर्द.

दर्द इस कदर छाया है
जिंदगी में
दर्द अगर नदारद हो
जिंदगी से
तो बहुत दर्द होता है।

खुशियों की बरसात...

खाली खाली
दिन कटें
सुनी सुनी रातें।
अब तो आजा
साथ हो चले
हो शायद
खुशीयों की बरसातें।।

तिनका...

तुम्हें मुबारक हो खुशी
हमें गम ही सही
जीने के लिए बस
तिनके का सहारा काफी है।

दस्तक...

सुना है खुशियाँ
नशीबवालों के दर पे
ही दस्तक देती है,
हम वो खुशनसीब कहाँ
हम तो गमों के सहारे
ही जी लेते है।

ऐतबार...

आजकल कुछ अजी
दौर से गुजर रहा हुँ यारों
हर पल नब्ज टटोलकर
ये  ऐतबार कर लेता हुँ
कि दिल ने कहीं
धडकना तो बंद नही कर दिया।

जिंदगी...

जिंदगी ने कुछ इस तरह
उलझाए रखा हमें
बचपन से कब बुढापे में
पहुँचे पता ही न चला।

ऐ जिंदगी...

ऐ जिंदगी मुझे शिकवा है
तुझसे, काश तु न होती
तो मैं खुशी से जी लेता
इक परिंदे की तरह।

March 29, 2019

मच्छरों से छुटकारा☺️☺️

आजकल घरवाली को एक जुनून सवार है। हर रोज यू ट्यूब पर रसोई के तरह तरह के चेनल देखने का जुनून। राज की बात बताऊ? मन ही मन मै खुश होता हुँ। पुछो क्यो? अरे भाई छुटकारा जो मिल जाता है।☺️
खैर।
परसो रात युट्यूब देख रही थी तब मच्छर परेशान कर रहे। वैसे रोज ही करते है। सभी को करते होगे!! वह बोली, जरा युट्यूब पर देखना मच्छर भगाने का कोई नायाब तरिका है क्या? सुनते ही  मैने देखना शुरु किया। अलग अलग व्हिडीओ मिले। और उनको दिखाये। कुछ पसंद नयी आये शायद।
आज रात वो अचानक बोली, अजी क्या हुआ? आज एक भी मच्छर नही आया। शायद डर गये  कल के हमारा  युट्यूब सर्च से!☺️
अरे ये तो नायाब तरिका मिला मच्छरों से छुटकारा पाने का! मैने अपनी पिठ थपथपाई☺️ वो बोली जी रहने दिजिए शाबासकी तो मुझे मिलनी चाहिए मैने ही आपको कहा था सर्च करने को। मै क्या करता दुनिया की रित ही है हर घर मे होम मिनिस्टर की ही चलती है। 😢😢

March 20, 2019

होली है......

होली की हर्षित बेला पर,
खुशियां     मिले     अपार |
यश,कीर्ति, सम्मान     मिले,
और      बढे        सत्कार ||
       शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल,
        शुभ-शुभ     रहे       विचार |
        उत्साह.   बढे  चित चेतन में,
        निर्मल      रहे        आचार ||
सफलतायें नित  नयी मिले,
बधाई                बारम्बार |
मंगलमय हो काज  आपके,
सुखी       रहे      परिवार ||

आप सभी और आपके परिवार को   "होली की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं"

March 8, 2019

आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

http://koshtiravindra.blogspot.com/2018/03/blog-post.html

February 8, 2019

जीवन क्या है?

हर पल मुस्कुराते रहो
खुश रहने के लिए ढुंढो बहाना
जीवन क्या है?
बस आना और जाना
हर कोई हो अपना
हर कोई पराया
सब को ही दिल में है बसाना
जीवन क्या है ?
बस आना और जाना।

रविंद्र "रवि" कोष्टी

January 27, 2019

अब बस कर ऐ जिंदगी.....

अब बस कर ऐ जिंदगी
तूने इतना तराशा है मुझे
कि हर कदम फुँक फुँक
कर चलता हुँ।

ऐ जिंदगी.....

ऐ जिंदगी तू बस इतना बता दे
जीने के लिए और
कितने दर्द सहने होंगे।

रविंद्र कोष्टी "रवि"

January 15, 2019

जिंदगी जी ले....

सुरज की रोशनी में
जी ले ऐ नादान,
कुछ लोग तो
जुगनु की मंद रोशनी में भी
जीने का हुनर रखते है।